आवासीय योजना की पात्रता और शर्तें

1. योजना
  1. राजस्थान राज्य सरकार के साथ हुए अनुबंध के तहत, सत्यम हाउसिंग अलवर में दिल्ली-अलवर मेगा हाईवे पर अफोर्डेबल प्लॉट्स की परियोजना में 90, 135 एवं 180 वर्ग गज के प्लॉट्स हेतु आवेदन आमंत्रित करते है।
श्रेणी वास्तविक कीमत प्रति वर्ग गज ड्रा के तहत कीमत प्रति वर्ग गज
125 गज 16500/- 14999/-
175 गज 16500/- 14999/-
नोट :- वास्तविक प्लॉट साइज केटेगरी साइज से 10 % कम या अधिक हो सकता है

नोट:

  • नगर विकास न्यास अलवर द्वारा अनुमोदित, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत, इको टाउन आवासीय योजना अलवर में विकसित की गयी है। जिसमें 90, 135 एवं 180 वर्ग गज के प्लॉट्स के ड्रॉ द्वारा आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।
  • यह प्रोजेक्ट RERA सहित सभी स्वीकृतियाँ प्राप्त होने के साथ ही अधिकांश वित्तीय संस्थानों द्वारा होम लोन के लिए स्वीकृत है। यह योजना अलवर शहर में भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे पर बनायीं जा रही है।
2. पात्रता
  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए एवं आवेदक को वयस्क (आयु 18 वर्ष) होना चाहिए।
  2. प्लॉट्स के आवंटन के लिए आवेदक की न्यूनतम मासिक आय रु.12000 होनी चाहिए।
  3. आवेदक के स्वयं के परिवार की सकल मासिक आय (पति/पत्नी एवं आश्रितों की आय) वित्तीय वर्ष 2023-24 के आधार पर होनी चाहिए । आवेदकों की आय श्रेणी निर्धारण के लिए आय की संगणना आवेदक की कुल मासिक आय के आधार पर की जाएगी । कुल आय में सभी स्त्रोतों से हुई आय अर्जित होगी।
  4. आवेदक का किसी भी बैंक में खाता होना अनिवार्य है, एवं आवेदन पत्र में उसका विवरण अवश्य भरें । यह माना जाता है कि बैंक ने ऐसे खातों के सम्बन्ध में भारतीय रिज़र्व बैंक के *KYC* मानकों का पालन किया है।
  5. परिवार से अभिप्राय पति / पत्नी और आश्रित सम्बन्धियों से है।
3. आवेदक की आय की गणना
  1. आय संगणना आवेदक की स्वयं एवं सभी आश्रितों की कुल वार्षिक आय के आधार पर की जावेगी । निर्धारित प्रपत्र में ही आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जावे । वेतन स्लिप एवं अन्य प्रपत्र मान्य नहीं होंगे एवं आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा। नोटरी से प्रमाणित आय प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा । आय प्रमाण-पत्र नियोक्ता अथवा राजपत्रित अधिकारी का ही मान्य होगा।
  2. आवेदक सही खाता संख्या अंकित करें तथा इस खाते को आवंटन प्राप्त होने तक बन्द न करावें।
4. आवंटन का तरीका
  1. आवंटन ड्रॉ के माध्यम से स्थानीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष निकला जायेगा।
  2. पात्र आवेदकों को उपलब्ध प्लॉट्स के आधार पर ड्रॉ के माध्यम से आवंटन किया जायेगा।
5. आवेदन कैसे करें
  1. इस योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन www.ecotownplots.com पर लॉग-इन करके कर सकते है।
  2. आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन हमारी वेबसाइट www.ecotownplots.com पर कर सकते है ।
  3. सभी आवेदकों को प्लॉट की भुगतान राशि के 10 % का डिमांड ड्राफ्ट जो की NAMAN SHREE GOVINDAM REAL ESTATE PVT. LTD. के नाम पर देय हो , ड्रॉ के दिन साथ लाना होगा तथा सफल आवंटन पर उसी दिन जमा करवाना होगा।
  4. प्लॉट्स का आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जायेगा । ड्रॉ में प्लॉट्स के सफल आवंटन के पश्चात् आवंटन रद्द नहीं किया जायेगा।
  5. प्लॉट्स की संख्या से अधिक आवेदन आने की स्थिति में ड्रॉ में सफल आवंटन पत्रों के अलावा सभी आवेदन पत्रों को 7 दिनों तक प्रतीक्षा सूचि में रखा जायेगा । आवंटित प्लॉट्स में से जिन हितग्राहियों का भुगतान समय से नहीं आता है तो उन हितग्राहियों का आवंटन रद्द करके प्रतीक्षा सूचि वालों का आवंटित कर दिया जायेगा।
  6. किसी भी सशर्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। अपूर्ण आवेदन पत्रों को आवेदक को बिना कोई कारण बताये सीधे ही अस्वीकार कर दिया जायेगा।
6. आवंटन का परिणाम
  1. सफल आवंटी जिन्होंने 10% बुकिंग राशि देकर अपना आवंटन सुनिश्चित किया है उनकी सूची www.ecotownplots.com साइट परप्रकाशित की जाएगी एवम कंपनी कार्यालय के मुख्य सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
  2. सफल आवंटियों को आवंटन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे तथा ड्रॉ का परिणाम देखने की पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
  3. सफल आवंटियों के आवंटन की सूचना उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर नम्बर पर मैसेज द्वारा भी दी जाएगी। अत: अपना मोबाइल नम्बर स्पष्ट रूप से अंकित करें।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि ड्रॉ की तिथि
रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही बंद हो जायेंगे। जल्द सूचित किया जायेगा